फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found mutilated in Khanti on the roadside

Hardoi News: सड़क किनारे खंती में क्षत-विक्षत मिला युवक का शव

Tue, 11 Jul 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found mutilated in Khanti on the roadside
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के गोड़वा से जनिगांव मार्ग पर गैस गोदाम के पास सड़क किनारे खंती में सोमवार की दोपहर युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाल वहीद अहमद ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनिकपुर निवासी प्रधान पति विजय सिंह ने थाने पर सूचना देकर बताया कि जनिगांव मार्ग पर गैस गोदाम के पास सड़क किनारे खंती में एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल ने बताया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में है। घटना स्थल पर युवक की चप्पलें नहीं मिली है। शरीर पर कपड़े हैं। क्षेत्राधिकारी संडीला अंकित मिश्र ने बताया कि शव की पहचान के लिए डीसीआरबी के माध्यम से पड़ोसी जनपद सीतापुर, उन्नाव, कन्नौज, शाहजहांपुर लखनऊ से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed