फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found hanging after seven months of marriage in love affair

Hardoi News: प्रेम-प्रसंग में निकाह के सात माह बाद फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 06 Oct 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging after seven months of marriage in love affair
शाहाबाद। प्रेम-प्रसंग में निकाह करने के महज सात माह बाद ही युवक का शव संदिग्ध हालात में शर्ट के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह के कारण खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वासितनगर गांव निवासी कमरुद्दीन (22) रविवार दोपहर घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव की बाजार के पास शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटकते देखा। पास ही झोले में सब्जी रखी थी। ग्रामीणों के मुताबिक कमरुद्दीन ने सात माह पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्तेदार की बेटी से निकाह किया था।
विज्ञापन

निकाह के बाद से ही दंपती के बीच कलह होने लगी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह में खुदकुशी की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed