फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of woman found hanging on the noose, report of dowry death

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging on the noose, report of dowry death
टड़ियावां। बक्खीपुरवा गांव निवासी विवाहिता का शव बुधवार की शाम घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता पाया गया। भाई ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बक्खीपुरवा मजरा खेरिया नेवादा निवासी पिंकी (24) पत्नी विवेक पाल की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद कोतवाली देहात के ग्राम पूराबहादुर निवासी भाई दुर्गेश पाल व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। दुर्गेश पाल ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि उसने अपनी बहन की शादी पांच साल पहले विवेक के साथ की थी, उसके एक साल के दो जुड़वा बच्चे हैं। बताया कि शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन दहेज में अतिरिक्त नगदी की मांग को लेकर उसको परेशान करने लगे। मांग पूरी पर न होने पर बुधवार की शाम आरोपी पति विवेक, ससुर जैपाल, सास व विवाहित नंद सोनी ने पिंकी की हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि भाई दुर्गेश की तहरीर पर पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed