फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of woman found hanging

Hardoi News: कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या की रिपोर्ट

Tue, 14 Mar 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 14 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging
फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन

- पति और ससुर के खिलाफ दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में मंगलवार को एक महिला का शव कमरे में पंखे के हुक पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति व ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहाबाद कोतवाली के बरौनिया निवासी रामराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी नीतू की शादी छह साल पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के भदेवरा निवासी शिवम के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार उपहार भी दिए थे। इसके बाद भी ससुराली मांग लेकर आए दिन नीतू को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग नीतू ने मंगलवार को कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के दो बच्चों के रोने की आवाज लोगों ने सुनीं तो घटना की सूचना शिवम को दी गई। शिवम मौके पर पहुंचे तब उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति शिवम, ससुर सुखराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रंधा सिंह के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed