फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dead body of woman found hanging

अलीगढ़ : फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 06 May 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
dead body of woman found hanging
चंद्रकांता का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
गांव गांवखेड़ा में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतरौली के गांव हेवतपुर निवासी करन सिंह ने अपनी बेटी चंद्रकांता की शादी 29 नवंबर 2021 को गांवखेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन

तीन मई को चंद्रकांता अपने पति के साथ मामा की शादी में शामिल होने के लिए कुटीला कासिमपुर सिंकदराराऊ गई थी। बुधवार को शादी से लौटने के बाद वह मायके हेवतपुर पहुंच गई। जहां से शाम को पति पत्नी गांवखेड़ा लौट आए। बृहस्पतिवार दोपहर घर में फांसी के फंदे पर लटकने से चंद्रकांता की मौत हो गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और पति परिजनों के साथ सीएचसी लेकर पहुंचा। लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी सीएचसी पहुंच गए और दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed