फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of water park supervisor found along with bike in ditch

Hardoi News: खाई में बाइक समेत मिला वाटर पार्क के सुपरवाइजर का शव

Fri, 11 Oct 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of water park supervisor found along with bike in ditch
शाहाबाद। बहराइच से बाइक से घर आने के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पानी भरी खाई में शुक्रवार सुबह पड़ा मिला। बाइक भी पानी में पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव निवासी सूरज सिंह (25) बहराइच में एक वाटर पार्क में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से घर आने के लिए निकला था। रात में उसने मैगलगंज पहुंचकर परिजनों को मोबाइल पर डेढ़ घंटे में घर पहुंचने की जानकारी दी थी। देर रात तक सूरज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर परिजन सीतापुर तक उसे खोजते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बंजरियापुल के पास सड़क किनारे पानी भरी खाई में उसका शव पड़ा मिला। जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बीती 24 फरवरी को ही उसकी शादी बहराइच निवासी प्रीती से हुई थी। पति की मौत की जानकारी मिलने पर प्रीती बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष मझिला अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed