फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of teacher found lying in suspicious condition on Shahjahanpur highway

हरदोई: शाहजहांपुर हाई-वे पर संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला शिक्षक का शव

Wed, 15 Feb 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of teacher found lying in suspicious condition on Shahjahanpur highway
शाहजहांपुर हाईवे किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन

- लखनऊ से लिफ्ट लेकर कार से आ रहा था घर
- परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की जता रहे हैं आंशका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ के दुबग्गा से मंगलवार को कार में लिफ्ट लेकर घर आ रहे शिक्षक का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे किनारे चरौली पुलिया के पास पड़ा मिला। परिजन कार के अंदर शिक्षक की हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू की है।
बुधवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि चरौली पुलिया के निकट एक शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। तलाशी में मृतक के पास मिले मोबाइल से परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। शव की पहचान हरियावां थाना क्षेत्र के लाहपुरवा मजरा शिवरी निवासी राहुल वर्मा (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि राहुल लखनऊ के जानकीपुरम में किराए पर रहकर कोचिंग पढ़ाता था। वह कभी-कभार कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी रोड ओवरब्रिज के पास रहने वाले अपने बड़े भाई अरुण वर्मा के यहां आता-जाता था। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार को राहुल ने दुबग्गा से किसी कार से लिफ्ट लेकर घर आने की मोबाइल पर जानकारी दी थी। उसने फोन पर बताया था कि वह 5:30 बजे दुबग्गा पहुंच गया था। इसके बाद 6:30 पर उसे एक कार मिल गई। इसके बाद से राहुल का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रात आठ बजे तक राहुल का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
--------------

मौत की वजह को लेकर लोगों में चर्चाएं
परिजनों ने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। किस वजह से राहुल की हत्या की गई यह जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।


सीसीटीवी की जांच कराने की उठी मांग
मृतक राहुल वर्मा के परिवारजनों ने पुलिस से मांग की है कि लखनऊ के दुबग्गा के अलावा शहर की लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा और पिहानी चुंगी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जाएं। ताकि राहुल के साथ किन लोगों ने ऐसा किया। इसका पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed