{"_id":"64d92cd59ebd3f2a930d9cf5","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2108-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनेर गांव में पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो गई। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है और घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह शनिवार से लापता था।
पसनेर गांव के पास एक पेट्रोल पंप है। उस पेट्रोल पंप के पीछे की ओर स्थित एक खेत में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर शिनाख्त की कोशिश की। लगभग दो घंटे बाद घटनास्थल से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित बेहटीखुर्द गांव निवासी कौशल किशोर मौके पर पहुंचे और शिनाख्त भतीजे उदित अवस्थी (35) के रूप में की। कौशल किशोर ने बताया कि उदित पिछले कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान था और अवसाद में था। शनिवार को घर से निकला था, लेकिन वापस न आने पर उसकी तलाश परिजन कर रहे थे।
उदित के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने खुदकुशी की है। (संवाद)