फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of missing 9th class student with severed hand found in Sharda Canal

Hardoi News: लापता नौवीं के छात्र का हाथ कटा शव शारदा नहर में मिला

Tue, 11 Jun 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing 9th class student with severed hand found in Sharda Canal
बावन (हरदोई)। लापता किशोर का शव सोमवार की शाम लोनार कोतवाली क्षेत्र में सहोरा पुल के पास शारदा नहर में झाड़ियों में फंसा मिला। शव के दोनों हाथ कटे होने पर मां ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आशा नगर निवासी दिनेश कश्यप जिला अस्पताल में संविदाकर्मी है। उनका पुत्र हर्ष कश्यप (14) शहर के आर आर इंटर काॅलेज में कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार को हर्ष अपनी मां पिंकी कश्यप से दिन में 11 बजे 20 रुपये लेकर क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार को हर्ष के कपड़े शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन नहर पुल के पास पड़े मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर दो बजे हरदोई से कुछ बच्चे बावन नहर में नहाने के लिए आए थे। इसके बाद से पुलिस ने हर्ष की तलाश का अभियान शुरू किया। सोमवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने हर्ष का शव सहोरा पुल के पास शारदा नहर में झाड़ियाें में फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस और लोनार कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाया गया। शव के दोनों हाथ कटे मिलने पर घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां पिंकी कश्यप ने साथ में क्रिकेट खेलने वाले दोस्तों पर ही हत्या करने और शव नहर में फेंक देने का आरोप लगाया है। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed