{"_id":"692343772e6836bbdb0a46f5","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140793-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के लोधी गांव में विवाहिता का शव टिनशेड के नीचे फंदे से लटकता मिला। शनिवार देर रात शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
थाना क्षेत्र के लोधी गांव निवासी अरुण कुमार सिंह पानीपत में काम करते हैं। मां कमला देवी के मुताबिक, अरुण इन दिनों पानीपत में ही हैं। शनिवार को गांव में शादी थी। शादी में शामिल होने वह पोते अयांश के साथ गई थीं। रात में वापस आने पर घर का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो वह पड़ोसी की छत से घर के अंदर गईं।
मकान की पहली मंजिल पर टिनशेड के नीचे अरुण की पत्नी वंदना (27) का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका के परिवार में पति और एक चार वर्षीय पुत्र अयांश है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।