{"_id":"6702c949241de0929a0e3455","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-after-two-months-of-marriage-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120824-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी के दो माह बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी के दो माह बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
माधौगंज। कुरसठ कस्बे के गौरी नगर मोहल्ले में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की सास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीनगर निवासी अतुल बढ़ई का काम करता है। उसकी शादी 11 जुलाई 2024 को उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के अवस्थीखेड़ा मजरा गढ़ा निवासी मोनी उर्फ गौरी (22) के साथ हुई थी। अतुल का भाई इन दिनों बीमार है और उपचार के लिए कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती है। देखभाल के लिए अतुल पिता चंद्र मोहन वहीं थे। घर में गौरी, उसकी सास मीना और देवर मृदुल थे।
इसी दौरान दोपहर में उसने साड़ी का फंदा बनाकर घर के अंदर ही खुदकुशी कर ली। मीना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। फिलहाल मृतका के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पंचनामा नायब तहसीलदार देशराज भारती की मौजूदगी में भरा गया है।