फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of Inspector posted in Badaun found on railway track

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिला बदायूं में तैनात दरोगा का शव

Wed, 29 May 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Inspector posted in Badaun found on railway track
कछौना। लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन पर अमरताली और दलेलनगर के बीच रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह बदायूं में तैनात उपनिरीक्षक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पास मिले डेबिट कार्ड और होटल की पर्ची से शव की पहचान हुई और परिजनों को जानकारी दी गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के अनूप शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगमरा मजरा कोटला निवासी नरेश कुमार उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती बदायूं जनपद के औसावां थाने में थी। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे उनका शव अमरताली और दलेलनगर रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना दलेलनगर के स्टेशन मास्टर एसएस हैदर ने कछौना कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव की तलाशी के दौरान स्टेट बैंक का एक डेबिट कार्ड और प्रयागराज स्थित एक होटल की पर्ची व साढ़े छह हजार रुपये मिले। इसी आधार पर उनकी पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

कछौना कोतवाल राकेश यादव के मुताबिक नरेश कुमार किसी मामले में शपथ पत्र दाखिल करने प्रयागराज गए थे। आशंका है कि वहां से वापस आते समय किसी ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed