फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of bride's warts found hanging from tree

Hardoi News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला दुल्हन के मौसा का शव

Fri, 12 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 12 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of bride's warts found hanging from tree
हरदोई। सुरसा थाने के हथा झांवर गांव में साढ़ू के घर उसकी बेटी की शादी में शामिल होने आए दुल्हन के मौसा का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इससे समारोह में मातम पसर गया। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली के जरौआ गांव निवासी हरिकरन (45) के साढ़ू मुन्ना डाभा कोतवाली बिलग्राम में रहते हैं। मुन्ना की बेटी शादी थी। हरिकरन उसी में शामिल होने के लिए मंगलवार को अपनी पत्नी चंद्रावती और बच्चों के साथ डाभा आया हुआ था। बुधवार को शादी वाले घर में हर तरफ खुशियां थीं। देर रात को डाभा गांव से कुछ दूरी पर सुरसा थाने का हथा झांवर गांव के बाहर एक पेड़ में हरिकरन का शव लटका हुआ देखा गया। हरिकरन दुल्हन का मौसा था। जिसने भी सुना, वहीं दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

हरिकरन ने अगर ऐसा क्यों किया, इसके पीछे कौन सी वजह थी। पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए इस बारे में पूछताछ की। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी चंद्रावती बदहवास हो गई, उसके बच्चों का भी रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed