फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of an elderly man found lying outside the ashram in suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में आश्रम के बाहर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 09 Jun 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly man found lying outside the ashram in suspicious circumstances
हरियावां। बहनोई को खाना देकर वापस घर जाने के लिए निकले बाइक सवार का शव रविवार सुबह हरियावां थाना क्षेत्र के मदरावां गांव के पास एक आश्रम के बाहर पड़ा मिला। 50 मीटर दूर मृतक के जूते और गमछा पड़ा मिला। तलाशी के दौरान उसकी जेब से प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के मदरावां निवासी महेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह (54) खेती करते थे। बहनोई हरदोई शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार शाम महेंद्र उन्हें खाना देने के लिए बाइक से घर से निकले थे। खाना देने के बाद शाम को लगभग सात बजे वह अस्पताल से वापस घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजन रात में उन्हें तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन पत्नी के नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग लगी होने के कारण बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर दानेबाबा के आश्रम के पास महेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी आश्रम के पुजारी ने परिजनों को दी। साथ ही पुलिस भी को भी घटना के बारे में बताया। मौके पर परिजन और पुलिस पहुंचे। मृतक का सिर पीछे की ओर से फटा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिवार में पत्नी शांती, चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी शांती देवी ने महेंद्र सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। शांती देवी के मुताबिक महेंद्र के पास नौ हजार रुपये थे, लेकिन शव के पास से रुपये नहीं मिले। गमछा और जूते भी 50 मीटर दूर पड़े मिले। बाइक गांव में ही राजीव गुप्ता की दुकान के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed