फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a youth found hanging

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Thu, 12 Mar 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के मानपुर में बुधवार सुबह युवक का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि पत्नी के मायके से न आने से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी की है। मानपुर निवासी रजनीश उर्फ डब्बू (30) खेती करता था। परिजनों ने बताया कि रजनीश शराब पीने का आदी था। पिता महादेव ने लगभग तीन माह पहले अपनी 10 बीघा भूमि में से आधी भूमि रजनीश की पत्नी राधिका और पोते आयुष के नाम वसीयत कर दी थी। वसीयत के 10 दिन बाद महादेव की मौत हो गई थी। पिछले एक माह से राधिका अपने मायके बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के अंटवा गांव में रह रही थी। बीती नौ मार्च को रजनीश ससुराल गया था। 10 मार्च को बच्चों को लेकर वापस आ गया था। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed