{"_id":"640f680dc133bd71730409f4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-field-hardoi-news-c-12-1-121106-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Mon, 13 Mar 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खेत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
- पिता ने जताई हत्या की आशंका, पड़ोसी से नौ मार्च को हुआ था जमीन को लेकर विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर मजरा टिकरा कला में सोमवार सुबह एक युवक का शव खेत में पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। मामले में युवक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
मृतक के पिता सरदार यादव ने बताया की नौ मार्च को पड़ोसी देशराज से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद से बेटे आशीष यादव को धमकियां मिल रही थीं। रविवार शाम करीब चार बजे बेटा लापता हो गया था। इसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह आशीष का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला।
पिता ने आशंका जताई कि पुत्र को पड़ोसी ने पहले मारा है, उसके बाद उसका शव पेड़ से लटका दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।