{"_id":"6237656c800917383256fb4f","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-hardoi-news-knp6865412158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली के बिरोरी गांव में नृत्य देखने गए युवक का शव रविवार को सुबह गांव के बाहर पेेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने कार्यक्रम में कुछ लोगों से विवाद होने पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरोरी निवासी अवधेश (35) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को रात गांव में नाच-गाने का कार्यक्रम था। अवधेश कार्यक्रम देखने गया था।
देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। रविवार को सुबह परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर पेड़ में अवधेश का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
अवधेश की पत्नी अरुना ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के कुछ लोगों से पति का विवाद हुआ था। वहां मौजूूद लोगों ने समझा कर शांत करा दिया। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके पति की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।