{"_id":"5dcda0bf8ebc3e54d446f543","slug":"dead-body-hardoi-news-knp5258332197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में नयागांव के पास सड़क के किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में एक युवक का शव उतराता मिला। शव का सिर सूखे में और धड़ पानी के अंदर था। शव पड़ा होने की जानकारी होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से शव निलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव के पास सड़क के किनारे गहरा गड्ढा है, जिसमें पानी भरा रहता है। गुरुवार की सुबह गड्ढे के पास कुछ ग्रामीण शौच को गए थे। उसी दौरान उन्हें गड्ढे में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। उसका सिर सूखे में और धड़ पानी के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि शव लगभग 35 वर्षीय युवक का है। उसके शरीर पर आसमानी रंग की शर्ट व नीला लोवर है। उन्होंने बताया कि शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके।