फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead bodies found hanging on the noose of three including teenager

हरदोई: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी सहित तीन के फंदे पर लटकते मिले शव

Mon, 13 Feb 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 13 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies found hanging on the noose of three including teenager
किशोरी सहित तीन के फंदे पर लटकते मिले शव
विज्ञापन

- माधौगंज में युवक और बेहंदर व सांडी में किशोरी व युवती ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोरी सहित तीन के शव फंदे पर लटकते मिले। सांडी थाना क्षेत्र में युवती बीमारी से परेशान थी। वहीं मांधौगंज थाना क्षेत्र में युवक के आत्महत्या के कारणों से परिजन खुद अंजाम हैं। कासिमपुर थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत के कारणों पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
माधौगंज संवाद सहयोगी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव तपनौर निवासी राम सागर (27) ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई पिंटू ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रामसागर लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह लगभग 10 दिनों से गांव में था। तीन भाईयों में वह दूसरे स्थान पर था। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बेहंदर संवाद सहयोगी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर गांव निवासी देशराज की (15) वर्षीय पुत्री निशा ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे के अंदर हुक में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में गए परिजनों में शव लटकते देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। मृतका परिवार में दो बहन व एक भाई है। युवती की मौत को लेकर लोगों में अटकलें लग रही हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सांडी संवाद सहयोगी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में सोमवार सुबह खुशबू (22) ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। खुशबू छह बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। घर में सिर्फ अन्य दो बहनें ही रहती हैं। माता-पिता व भाई व्यवसाय के कारण बनारस में रहते हैं। बहन पिंकी ने बताया कि उसकी बहन बीमारी से परेशान थी। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed