फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DCM upturned, one death, 30 injured

डीसीएम पलटी, एक की मौत, 30 घायल

Thu, 09 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 09 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
DCM upturned, one death, 30 injured
चौधकपुर गांव के पास हुए हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala

सवायजपुर। गंगा स्नान करने जा रहे चौधकपुर गांव के श्रद्धालुओं से भरा लोडर गुरुवार दोपहर हरपालपुर कोतवाली में कुइयां खेड़ा गांव के पास पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों में 15 की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


साड़ी थाना क्षेत्र के चौधकपुर गांव के करीब 45 लोग गुरुवार को फर्रुखाबाद के पंचालघाट पर लोडर से गंगा स्नान करने जा रहे थे। लोडर गांव के अरविंद यादव पुत्र शीशराम यादव की था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर कुइयां खेड़ा गांव के पास ओवरटेक करते समय ट्रक का कट लोडर में लग गया।
विज्ञापन


इससे तेज रफ्तार लोडर बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। चीखपुकार सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को लोडर से निकाला। हादसे में चौधकपुर निवासी दलगंजन सिंह यादव 55 पुत्र रामस्वरूप की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।  सभी घायलों को लोगों ने सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा

गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने मंजू (16) पुत्री राजेश, वंदना (18) पुत्री रामलड़ैते, गोपाल (50) पुत्र रामबरन, रूबी (16)पुत्री रामबरन, कल्पना (16) पुत्री मुनीम, सोनी (25) पत्नी विजेंद्र, जितेंद्र (25) पुत्र मुनीम, बब्लू (18) पुत्र मिश्रीलाल, पिंकी (20)पुत्री जोगेंद्र, गुड्डी (25) पत्नी कल्लू, शीला (25)पत्नी अरविंद, रामबेटी (52)पत्नी रामनारायण, रामरहीस (55) पुत्र मन्नू, गौरव शर्मा (18) पुत्र कमलेश, नंदरानी (52) पत्नी जागेश्वर सभी निवासी चौदकपुर सांडी के अलावा जसकरन (70) पुत्र मंगल निवासी अकबरपुर बिलग्राम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दलगंजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed