{"_id":"67b6174050f1bd97c70f0a5f","slug":"dcm-entered-the-wrong-direction-on-the-national-highway-several-vehicles-collided-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-127103-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा में घुसी डीसीएम, कई वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा में घुसी डीसीएम, कई वाहन टकराए
Wed, 19 Feb 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10- जहानीखेड़ा में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद वाहन सीधा करवाते लोग। संवाद
- लखीमपुर खीरी की पसिगवां सीएचसी भेजे गए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। लखनऊ- दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग पर जहानीखेड़ा के पास अचानक सामने आई कार को बचाने में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ चली गई। इसके कारण कई वाहन आपस सें टकरा गए। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। आसपास के गांव के लोगों ने घायलों को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची जहानीखेड़ा चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पसिगवां भेजा है।
लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग पर पिहानी मोड़ के पास डिवाइडर में कट है। बुधवार की सुबह दस बजे लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम पिहानी की ओर से अचानक हाईवे पर सामने आई कार को को बचाने में अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में चली गई। अचानक डीसीएम सामने आ जाने से दिल्ली की ओर से आने वाले कई वाहन आपस में टकरा गए। इनमें एक एंबुलेंस भी शामिल है।
मोड़ पर मौजूद लोगों ने वाहनों से घायलों को बाहर निकलवाया। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय शुक्ला ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए आनन- फानन सीएचसी पसिगवां भेजा है। घायलों में शाहजहांपुर जनपद के रौसरकोठी निवासी आशुतोष (34), शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर निवासी राज कुमार (51) और अमरोहा निवासी रिंकू (28) शामिल हैं। आशुतोष और रिंकू को लखीमपुर खीरी के पसिगवां सीएचसी से शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। राज कुमार का इलाज पसिगवां में चल रहा है। एक अन्य घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इंसेट
कोई संकेतक न होने से होते हैं हादसे
राष्ट्रीय राज मार्ग पर अभी भी कार्य अधूरा है जबकि टोल शुरू कर दिया गया है। यहां पिहानी मोड़ के पास कोई संकेतक न होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पूर्व में एक वाहन ने मोड़ पर बना पुलिस बूथ ही उड़ा दिया था। वहीं कई बार इस स्थान पर वाहन हादसे का शिकार होते रहते हैं। पहले से कोई संकेतक न होने से अल्सर लोग आचानक ही पिहानी के लिए मुड़ जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने यहां संकेतक लगाए जाने की मांग की है।