{"_id":"58a1f2a94f1c1b5a33d84eda","slug":"dcm-collision-killed-the-girl-aged-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बच्ची की मौत, वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बच्ची की मौत, वृद्ध घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बच्ची की मौत हो गई व वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। बालिका प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी सुरेश की तीसरे नंबर की बेटी साक्षी (8) रविवार शाम करीब चार बजे बाबा भैयालाल (70) के साथ आगमपुर बाजार साइकिल से जा रही थी। रास्ते में पाली रोड पर पीछे से आ रही डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क पर गिरते ही साक्षी का सिर सड़क से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में भैयालाल के पैर और सिर में चोटें आई हैं। चालक डीसीएम छोड़ कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भैयालाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सोमवार को साक्षी का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन