फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dayat applicant raging , the police arrived

डायट में आवेदक भड़के, हंगामा, पुलिस पहुंची

Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dayat applicant raging , the police arrived

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में टीईटी के तहत

विज्ञापन
नियुक्ति पाने की आस में आए आवेदकों ने काउंसिलिंग देर से शुरू होने पर हंगामा किया और नारेबाजी की। इस पर डायट प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया।

देर शाम तक काउंसिलिंग जारी थी। ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालयों में सहायक टीचर के पद पर भर्ती को लेकर शुक्रवार से डायट में चौथी काउंसिलिंग शुरू हुई। काउंसिलिंग के लिए आवेदक सुबह से ही डायट पहुंच गए थे, पर उनकी काफी समय तक काउंसिलिंग शुरू नहीं की गई।

इससे वहां पर भारी संख्या में मौजूद आवेदक हंगामा करने लगे और प्राचार्या कक्ष के पास नारेबाजी करने लगे। इस पर डायट प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई। जिस पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा और बीएसए कार्यालय के लिपिक और अन्य टीचरों को बुलाकर कर अलग अलग काउंटर बनाकर काउंसिलिंग कराई गई।

देर शाम तक आवेदकों की काउंसिलिंग जारी थी। काउंसिलिंग के संबंध में प्रभारी मुंशी लाल से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि अभी काउंसिलिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed