फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dayanand Inter College team was the winner, Bandhiya was the runner up.

Hardoi News: दयानंद इंटर कॉलेज की टीम विजेता, बंधिया उपविजेता रही

Tue, 16 Jan 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dayanand Inter College team was the winner, Bandhiya was the runner up.
हरदोई। स्वामी विवेकानंद से मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह में मंगलवार को सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज में शारीरिक फिटनेस दिवस पर कार्यक्रम हुए। वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में दयानंद इंटर कॉलेज की टीम विजेता और बंधिया की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

शारीरिक फिटनेस दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार वर्मा ने किया। कहा कि स्वामी जी के जीवनदर्शन से युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ऐसे में युवा स्वामी जी के जीवनदर्शन का अध्ययन जरूर करें। स्वामी जी ने युवाओं को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए कहा था कि युवा अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच दयानंद इंटर कॉलेज सुरसा की टीम और बंधिया की टीम उपविजेता रही। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मृदुल अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। आशीष कुमार ने आभार जताया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका वीरेंद्र कुमार यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed