फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Day temperature dropped, cold increased

दिन का तापमान गिरा, बढ़ी ठंड

Fri, 22 Jan 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped, cold increased
फोटो-1-सिनेमा रोड पर कोहरे के दौरान जाती युवतियां। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार का दिन शहरवासियों के लिए गलन भरा रहा। पूरे दिन सूरज नहीं चमका जिससे गलन बढ़ गई। बच्चे से लेकर बूढ़े तक गर्म कपड़ों में नजर आए। कई लोग आग तापते दिखे। अधिकतम पारा भी गुरुवार की अपेक्षा करीब सात डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को भी सर्दी व गलन के सताए जाने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार के दिन भी सर्दी का असर रहा। दोपहर में सूरज के दर्शन होने के बाद मौसम में गुनगुनाहट महसूस की गई थी। शाम को कोहरे ने प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार की सुबह ही सर्द रही। बादलों व कोहरे की धुंध में पूरे दिन सूरज खोया रहा। तापमान भी दिन में सात डिग्री तक और नीचे आ गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि शनिवार व रविवार को भी इस तरह की सर्दी व गलन पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
मौसम अधिक ठंडा होने के बाद शहर में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में ऊन व ऊनी कपड़ों की बिक्री जोरों पर है। खासकर फुटपाथ पर लोगों की भीड़ काफी नजर आने लगी हैं। टोपी, मोजे, जैकेट, मफलर सहित अन्य ऊनी कपड़ों की बिक्री खूब हो रही है।

चाय की दुकानों पर रही भीड़
मौसम के सर्द होने के बाद शहर में चाय की दुकानों पर खासी भीड़ रही। कोहरे के दौरान गुनगुनी चाय व मूंगफली लोगों की पहली पसंद रही।

फोटो-2-घंटाघर रोड पर सर्दी में आग तापते लोग। संवाद

फोटो-2-घंटाघर रोड पर सर्दी में आग तापते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-3-गांधी मैदान के सामने चाय की दुकान पर चाय पीते लोग। संवाद

फोटो-3-गांधी मैदान के सामने चाय की दुकान पर चाय पीते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed