फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Daughters are burning, government resigns

कांग्रेसी बोले यूपी में जंगलराज

Sun, 08 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Daughters are burning, government resigns
हरदोई। उन्नाव में जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली में मौत के बाद लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कांग्रेसियों ने भी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है। महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा करने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को तिकुनिया पार्क पर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने उन्नाव प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार हो रहा है और भाजपा सरकार सो रही है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है। भाजपा नेताओं पर सरकार का दुलार बरस रहा है। दुष्कर्म पीड़िताओं के परिवारों पर हमले किए जा रहे हैं। उन्हें धमकी दी जा रही है। परिजनों की हत्याएं की जा रहीं हैं। लेकिन सरकार चुप्पी साधे है। ऐसी संवेदनहीन सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर जमील अहमद, साधु सिंह सोमवंशी, देवेंद्र शर्मा, उत्कर्ष दीक्षित, अजीत सिंह, भुवनेश प्रताप, विपिन श्रीवास्तव, नवी अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed