फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Darbar -e - Khuda Muslims in prayer sought

दरबार-ए-खुदा में मुस्लिमों ने मांगी दुआ

Fri, 25 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 25 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Darbar -e - Khuda Muslims in prayer sought

ईद-उल-अजहा शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ

विज्ञापन
मनाया गया। नमाज की अदायगी के साथ ही कुर्बानी के तीन दिनी सिलसिले का भी आगाज हो गया। शहर की ईदगाह में नमाज से पूर्व तकरीर फरमाते हुए मुफ्ती इजहार ने कहा कि कुर्बानी का अमल राहे खुदा में सब कुछ कुर्बान कर देने का जज्बा पैदा करता है।

अपने जानवर को कुर्बान कर देने से पैदा होने वाला रंजो गम ही वो जज्बा है, जिसे अल्लाह अहमियत देता है। मुफ्ती ने बताया कि कैसे पैगंबर पिता-पुत्र (हजरत इब्राहीम व इस्माइल) ने हुक्मे खुदा पर अपनी कुर्बानी पेश की थी। कहा कि यह पर्व खुदा के दोस्त कहे जाने हजरत इब्राहीम की सुन्नत है।

इसके बाद हजारों की संख्या में मुस्लिमोें ने ईदगाह में नमाज अदा की। मुफ्ती इजहार ने नमाज अदा कर खुतबा पढ़ा। इसके बाद दुनिया में अमन और मक्का में हुए हादसे के दौरान शहीद हाजियों के लिए सामूहिक दुआ की गई। ईदगाह में लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी।

शहर की जामा मस्जिद में हाफिज अतीकुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कुर्बानी से जुड़े मसायल भी समझाए। मस्जिद हक्की पर मौलाना नवालुर्रहमान ने नमाज पढ़ाई। नुमाइशपुरवा वाली मस्जिद में अफजालुर्रहमान व शिया जामा मस्जिद में मौलाना नासिर मेंहदी ने नमाज अदा कराई।

नमाज अदायगी के साथ ही शहर में छोटे-बड़े जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला चल पड़ा। यह सिलसिला तीन दिन तक चलेगा। इस मौके पर सूबे के चिकित्सा राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला आदि ने मुबारकबाद दी।

पिहानी स्थित ईदगाह में मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने नमाजे ईद अदा कराई। उन्होंने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करने से परहेज करने का आह्वान किया। यहां ईदगाह के बाहर सीओ, कोतवाल के अलावा स्थानीय नेताओं ने गले मिलकर लोगोें को बधाई दी। ईदगाह के बाहर व बाजार इस्लामगंज में मेले के दौरान बच्चों ने जमकर धमाल काटा।

उधर, जामा मस्जिद में मौलाना सुलेमान ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा शिया जामा मस्जिद में मौलाना फरमान अली, मस्जिद सैयदना फारूके आजम में मौलाना सगीर अहमद कासमी तथा ईदगाह मढ़िया में मौलाना शमसुल अहद ने नमाज अदा करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed