फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   'Dalits, backward, Muslim keep Brotherhood'

दलित, पिछड़ा, मुसलमान कायम करें आपसी भाईचारा

Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
'Dalits, backward, Muslim keep Brotherhood'

प्रदेश बचाओ सामाजिक न्याय आंदोलन के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां पूर्व सांसद इलियास आजमी ने दलित, पिछड़ा और मुसलमान को आपसी भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने राजनीतिक दलों पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद इलियास आजमी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार की जिम्मेदारी है, जो सरकार को करनी चाहिए। राजनीतिक दलों ने दलितों को दबाने के लिए मुसलमानों को प्रायोजित ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


अब दलित, पिछड़ा और मुसलमान को एकजुट होकर आपसी भाईचारे को कायम रखना होगा। इस काम को प्राथमिकता से करना होगा। पिछड़ा वर्ग महासंघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि अब समय आ गया है कि पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने के लिए एक मंच पर संगठित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य के लिए दलों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। वीरांगना उदा देवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलखन ने कहा कि अब वह पूरा जीवन सामाजिक अवधारणा को, समता बंधुता को व मानवता को अर्पित करेंगे। राम दयाल वर्मा ने सुनाया कि समता ममता न्याय पर धर्म वर्ग की छाप, उतनी चादर है नहीं जितनी तन की माप।


सम्मेलन में यदुनंदन लाल वर्मा, राधेश्याम पटेल, राजाराम वर्मा ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता रूपन लाल प्रियदर्शी ने व संचालन हीरालाल वर्मा ने किया। इस मौके पर बलवीर राजवंशी, बाबूराम राजवंशी, आशारानी, सफीक फौजी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed