{"_id":"5ed7d0c58ebc3e90b43df504","slug":"cylinder-hardoi-news-knp5635554166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर से लगी आग, दुकान व घर में रखा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर से लगी आग, दुकान व घर में रखा सामान जला
विज्ञापन
फोटो-17- दुकान में लगी आग, आस पास लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। सुरसा थाना के ग्राम चमरहिया में लीकेज सिलेंडर से लगी आग से दुकान और छप्पर में रखी नगदी समेत अन्य सामान जल गया। थाना क्षेत्र के गांव केहरमऊ निवासी जैजैराम (70) ग्राम चमरहिया के पास किराये पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता है। वहीं छप्पर डालकर परिवार के साथ रहता है।
मंगलवार शाम खाना बनाते वक्त लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने पर परिजन शोर मचाते हुए बाहर आ गए। जैजैराम व उसके बेटे सुभाष ने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान व छप्पर में रखा सामान जल चुका था।
जैजैराम ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे 10 हजार रुपये, सिंचाई मशीन, कपड़े, राशन व जरूरी कागजात समेत लगभग 1.5 लाख रुपये का सामान जल गया। घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।