{"_id":"6635175d53a8c7ef6305d391","slug":"cyclist-going-to-market-dies-after-being-hit-by-train-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114088-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाजार जा रहे साइकिल सवार की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाजार जा रहे साइकिल सवार की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
हरदोई। बाजार जा रहे साइकिल सवार की बेहटा गोकुल रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के पपाईपुरवा निवासी राकेश (35) खेती करते थे। बृहस्पतिवार को वह बाजार जाने की बात कहकर साइकिल से घर से निकले थे। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बेहटा गोकुल में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर राकेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में पत्नी सरोजनी और दो पुत्रियां चांदनी और वंदना हैं। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।