फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cycle in collaboration with Naresh Agarwal said: Akhilesh

नरेश अग्रवाल के सहयोग से मिली साइकिल : अखिलेश

Tue, 14 Feb 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 14 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Cycle in collaboration with Naresh Agarwal said: Akhilesh
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : amarujala

हरदोई। किसी से छिपा नहीं है कि पिछले महीने सपा किस दौर से गुजरी है लेकिन सांसद नरेश अग्रवाल के सहयोग और कार्यकर्ताओं के बल पर हमें साइकिल मिल गई। नहीं तो प्रधानी की तरह न जाने किस निशान पर चुनाव लड़ रहे होते। ये बात मंगलवार को आईटीआई मैदान पर हुई चुनावी सभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। 

विज्ञापन


तय समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे अखिलेश यादव ने स्वागत की औरचारिकताएं पूरी करने के बाद माइक संभाल लिया। भीड़ में जोश भरने के साथ उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। अखिलेश ने कहा कि हरदोई का युवा तो बिना हैंडल पकड़े ही साइकिल चलाते हैं, अब तो कांग्रेस का हाथ भी मिल गया है। साइकिल दोगुनी रफ्तारी से दौड़ेगी।
विज्ञापन


सपा व कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश ही नहीं देश के राजनैतिक समीकरण भी बदलेगा। अखिलेश ने कहाकि प्रथम चरण की वोटिंग के बाद भाजपा के कुछ नेताओं की तबियत खराब हो गई है दूसरे और तीसरे चरण के बाद सारे भाजपा नेताओं को ब्लड प्रेशर की बीमारी हो जाएगी। मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रोडियो और टीवी पर की बात तो बहुत कर ली जनता के मन का काम कब करोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी बंदी से न केवल गरीब, किसान परेशान हुए बल्कि देश आर्थिक संकट में भी चला गया है। नोटबंदी के कई महीने बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री ये नहीं बता पाए कितना कलाधन सामने आया। नोटबंदी से कितने लोगों की जानें गईं। सपा ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी। एक वाक्या सुनाते हुए कहा कि लाइन में एक गर्भवती ने बच्चे को जन्म दे दिया था।

उसका नाम बैंक वालों ने खजांची रख दिया। हमने पता लगाकर उस बच्चे को दो लाख रुपये की मदद दी। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन सालमें एक भी वादा पूरा नहीं किया है। वो मेट्रो पर काम न होने की बात करते हैं, मैं कहता हूं मोदी दी जिस दिन रेलवे से एनओसी दिलवा दोगे मेट्रो में बिठालकर लखनऊ घुमाऊंगा। मायावती पर व्यंग्य करते हुए कहाकि पत्थर वाली सरकार अब पुलिस के हित की बात कह रही है।

बुआजी बार्डर स्कीम लागू किसने की थी। हमने थानों को गाड़ियां दीं। आगे भविष्य में पुलिसकर्मियों को और सहूलियतें दी जाएंगी। अपने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि पुलिस भर्ती फिर खोलेंगे। इस बार लिखित परीक्षा नहीं होगी। मार्कशीट और शारीरिक परीक्षा के आधार पर भर्ती की जाएगी। समाजवादी पेंशन दो गुना की जाएगी और शहरों की तरह गांवों को भी 22 से 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहाकि सरकार बनने पर सीएचसी, पीएचसी पर इतनी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे कि गरीबों को इलाज के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर नरेंद्र मोदी ने पूंजीपतियों को पास बैठाया और गरीबों को लाइन में लगा दिया।


उन्होंने कहा कि जो अपनी पत्नी का न हुआ वह देश का क्या होगा। मोदी बायें हाथ से ताली बजाते हैं और बाएं हाथ से ताली बचाने वाला बहुत खतरनाक होता है। सदर प्रत्याशी और प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सभा में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, एमएलसी राजपाल कश्यप, मिसबाहुद्दीन, संजय कश्यप, पूर्व विधायक बाबू खां, भंडार गृह निगम उपाध्यक्ष शकील खान आदि मौजूद रहे। संचालन रामप्रकाश शुक्ला ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed