{"_id":"bd491aedc6d40114e1c9741e3db31072","slug":"customers-of-banks-heavily-on-vacation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की छुट्टी ग्राहकों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की छुट्टी ग्राहकों पर भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्तीय वर्ष 2015-2016 के पहले दिन 1 अप्रैल से 3
विज्ञापन
अप्रैल तक लगातार तीन दिनों के बैंकों में अवकाश होने के कारण लोगों को
खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवकाश के कारण बुधवार की तरह
गुरुवार को भी बैंकों तथा एटीएम केन्द्रों पर पैसा निकालने के लिए लोगों की
खासी भीड़ रही।
बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को लोगों को कई एटीएम केंद्रों से निराश होना पड़ा। कहीं एटीएम के शटर डाउन रहे तो कहीं एटीएम नो कैश और नो सर्विस के मैसेज देते रहे, जिसके कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए शहर में चक्कर लगाने पड़े और जहां कहीं एटीएम चालू मिले वहां से अपना ट्रांजेक्शन किया, जबकि एटीएम की अन्य सेवाएं बाधित है, जिससे लोगों को शुक्रवार तक इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
शनिवार को बैकें खुलेगी और शनिवार को वर्किंग टाइम कम रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिले में सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंडीकेट बैंक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के अलावा बैंक शाखाएं प्राइवेट सेक्टर एवं सहकारी कोआपरेटिव सेक्टर आदि बैंकों की करीब 250 शाखाएं हैं।
लगातार तीन दिनों के अवकाश के चलते बैंकिंग कामकाज न हो पाने लोगों को काफी निराश होना पड़ रहा है।