{"_id":"4c1298721d53bb4f365218e6f08bcb30","slug":"current-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम-सांडी संपर्क मार्ग पर धोबी घाट के पास ट्राली से कूड़ा उतारते समय टूटे तार की चपेट में आकर करंट लगने से पालिका सफाई कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव दलेल नगर निवासी मधुरपाल (45) पुत्र हीरालाल नगर पालिका परिषद में संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। मंगलवार की सुबह वह ट्राली में कूड़ा भरकर बिलग्राम-सांडी संपर्क मार्ग पर धोबी घाट के पास ट्राली से कूड़ा उतारने गया था।
वह ट्राली पर चढ़कर कूड़ा उतार रहा था, तभी टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पालिका परिषद के कर्मचारियाें में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
उधर, सफाई कर्मचारी को करंट लगने से बाद उसके साथी उसे ट्रैक्टर ट्राली से इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, पर जैसे ही आगे बढ़े उसका एक टायर पंचर हो गया। थोड़ा आगे बढ़ने पर दूसरा टायर भी पंचर हो गया। इस पर कर्मचारियों ने आनन फानन में दूसरे साधन का इंतजाम किया और अस्पताल पहुंचे।