{"_id":"61059bb78ebc3e09467816f5","slug":"curbed-and-theft-from-godown-hardoi-news-knp643559124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काट कर किराना गोदाम से 80 हजार रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काट कर किराना गोदाम से 80 हजार रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। भगवंतपुर गांव में किराना व्यापारी के गोदाम में शुक्रवार रात सेंध काटकर चोर रिफाइंड ऑयल, बीड़ी व साबुन के गत्ते समेत करीब 80 हजार का माल पार कर ले गए। सुबह दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसओ वीएम त्रिपाठी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
ग्राम लौकहा निवासी जागेश्वर राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पाली में रामलीला चौराहा के पास उसकी किराना की दुकान है। कुछ दूरी पर भगवंतपुर में गैस वाली गली में उनका गोदाम है। बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
सुबह दुकान से गोदाम पहुंचे तो दुकान के अगले हिस्से में सेंध कटी मिली। शटर खोलकर अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। चोर गोदाम से रिफाइंड ऑयल, बीड़ी व साबुन समेत लगभग 80 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसआई राधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।