{"_id":"6660a3744ff3917a0f0f1dd6","slug":"ct-scan-machine-sick-for-four-days-needs-treatment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115403-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार दिन से बीमार सीटी स्कैन मशीन को इलाज की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार दिन से बीमार सीटी स्कैन मशीन को इलाज की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। बीते शनिवार की शाम से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है और इसके कारण मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस जाना पड़ रहा है। पिछले एक माह के अंतराल पर ही दूसरी बार सीटी स्कैन मशीन खराब हुई है।
जिला चिकित्सालय परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगी है। ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों का सीटी स्कैन किए जाने की व्यवस्था यहां है। सीटी स्कैन मशीन पिछले शनिवार की शाम से खराब पड़ी है। दरअसल, सीटी स्कैन मशीन के कक्ष में लगे एसी भी पिछले एक पखवाड़े से खराब पड़े हैं। पिछले एक पखवाड़े में भीषण गर्मी भी पड़ी है। इससे इतर बिजली की आवाजाही और लो वोल्टेज की समस्या भी बनी है। इन सब कारणों के चलते सीटी स्कैन मशीन काम नहीं कर रही है।
यहां 32 बैटरी का यूपीएस भी लगा है, लेकिन यूपीएस भी खराब हो चुका है। एक माह पहले भी मशीन खराब हुई थी और तब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक के हस्तक्षेप के बाद मशीन दुरुस्त हो पाई थी। अब पिछले चार दिन से मशीन खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अब तक काेई पहुंचा नहीं। उधर, दूसरी ओर ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को सीटी स्कैन की सलाह दे रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में कुचिला की अंजली भर्ती हैं। उन्हें गर्दन में परेशानी है। चिकित्सक ने बुधवार को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। तीमारदाराें की मदद से सीटी स्कैन कक्ष तक पहुंची, लेकिन यहां मशीन खराब होने की जानकारी मिली।
बरखेरवा की चंद्रावती भी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के चिकित्सक मिली थीं। चिकित्सक ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। इस सलाह पर वह सीटी स्कैन कक्ष पहुंचीं तो पता चला कि मशीन ही खराब है।
संबंधित कंपनी के अभियंताओं को जानकारी भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को अभियंता यहां आएंगे और इसमें आई खामी को दूर करेंगे। समस्या संज्ञान में है और निस्तारण की कोशिश की जा रही है। -डॉ. आर्य देश दीपक, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज