फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crowd of devotees gathered in Annakoot Mahotsav

Hardoi News: अन्नकूट महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Annakoot Mahotsav
हरदोई। श्री राम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

पुजारी मैथिली शरण ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव में भगवान श्री राम लंका विजय उपरांत जब श्री अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासी दीपोत्सव मनाकर भगवान का स्वागत करते हैं और अगले दिन विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भगवान को भोग अर्पण करते हैं। इसका दूसरा कारण इंद्र के अहंकार को नष्ट करने के लिए जब इंद्र ने नाराज होकर गोकुल वासियों को घनघोर वर्षा कर उन्हें डुबोना चाहा, तो भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा के तो सभी ने नाना प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर गोवर्धन महाराज की पूजा की। इसीलिए यह अन्नकूट पर्व मनाया जाता है।

मंदिर में भगवान श्री सीताराम का पूजन और अद्भुत श्रृंगार किया गया। भजन व गीत गाए गए। भगवान को पान का भोग लगाया गया । आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। राकेश अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रमेश गुप्ता, खुशीराम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राकेश शुक्ला, सुरेश दीक्षित, रामसेवक गुप्ता, राकेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed