फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crocodile seen on the banks of Sukheta drain, panic among villagers

Hardoi News: सुखेता नाला किनारे दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 07 Jan 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen on the banks of Sukheta drain, panic among villagers
हरदोई। रविवार को कई बाद कोहरा और बादलों की ओट से निकले सूर्य भगवान को देखकर सुखेता नाला से धूप सेंकने के लिए मगरमच्छ भी किनारे आ गया। नाला किनारे पानी के बाहर मगरमच्छ ग्रामीण के लिए कौतूहल बन गया। ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर दहशत भी है।
विज्ञापन

सर्दी का असर पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। कई दिन बाद निकली धूप की गर्मी का एहसास होते ही लोनार थाना क्षेत्र के सुहेड़ी गांव के पास धूप सेंकने के लिए एक मगरमच्छ पानी से बाहर आ गया। नाला की ओर ग्रामीण गए तो मगरमच्छ उनके लिए कौतूहल बन गया। एंड्रायड मोबाइल के दौर में लोगों ने धूप सेंकते हुए मगरमच्छ की फोटो और वीडियो बना लिए। ग्रामीणों की भीड़ और बनाए जा रहे वीडियो आदि की चहलकदमी से भी मगरमच्छ पानी में जल्द वापस नहीं गया। वह सर्दी से बचाव के लिए नाला किनारे शांत बैठा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाला में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। हरदोई वन रेंज के दरोगा ब्रजराज सिंह ने बताया कि मगरमच्छ बड़ा नहीं है। उसके रेस्क्यू की रणनीति बनाई गई है। आसपास के लोगों को मगरमच्छ को न छेड़ने के साथ ही नाला में न जाने की भी सलाह दी गई है। रेस्क्यू कर मगरमच्छ को अधिकारियों के निर्देशन में किसी सुरक्षित नदी में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed