{"_id":"6686d7e1752e47d21401e2e1","slug":"crocodile-seen-in-pond-panic-among-villagers-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116544-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
सवायजपुर। कंहारी गांव के तालाब में बुधवार को ग्रामीणों ने मगरमच्छ देख लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की तलाश में तालाब किनारे डेरा डाल लिया है, उसकी तलाश की जा रही है। पकड़ने के लिए तालाब के किनारे गोबर आदि डलवाया गया है।
विकास खंड भरखनी कंहारी गांव के करीब सात बीघा क्षेत्रफल के एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में बरसात के साथ ही गांवों के घरों से निकलने वाला पानी आता है। तालाब में जलकुंभी व काई है। तालाब के आसपास लोगों के मकान भी हैं।
गांव के मथुरा प्रसाद व रामबहादुर बाजपेई ने तालाब में मगरमच्छ देखा। जानकारी होते ही ग्रामीण आ गए, लेकिन तब तक मगरमच्छ तालाब के पानी में उतर गया। राजीव कुमार ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा रामबाबू, बीट प्रभारी मनीराम, तकवीर व मदनपाल ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शाहाबाद वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि तालाब के पास गोबर आदि डलवाया गया है। टीम को अलर्ट कर दिया गया है, गोबर खाने के लिए मगरमच्छ के बाहर आने पर पकड़ा जाएगा।