{"_id":"5f1dc84a8ebc3e9f933a7f53","slug":"criminal-sail-part-of-gomti-river-hardoi-news-knp5734401120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को बेच दी गोमती नदी, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति को बेच दी गोमती नदी, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुर-करौंध मार्ग पर गोमती नदी के हिस्से को ही दंपति को तीस लाख रुपये में बेच दिया। मामले में फरवरी 2020 में दर्ज रिपोर्ट के बाद लेखपाल की आख्या में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमनगर निवासी मिथलेश के पति योगेश्वर कुमार बीएसएनएल से वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे। मिथलेश ने पति के सेवानिवृत्त होने पर मिले रुपयों से भूमि खरीदने की योजना बनाई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मंडौली निवासी मैनू उर्फ भैनू मिथलेश के संपर्क में आया।
मिथलेश ने बताया कि मैनू ने उसकी मुलाकात सीतापुर जनपद के सिंधौली थाना क्षेत्र के ग्राम घरावां निवासी हरिकृष्ण श्रीवास्तव पुत्र विशंभर और लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी मंजू यादव पत्नी रामलखन यादव से कराई। इन लोगों ने मिथलेश और उनके पति योगेश्वर को अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुर-करौंध मार्ग पर साढ़े 34 बीघा भूमि दिखाई और इसका बैनामा भी कर दिया। इसके एवज में 29,43,620 रुपये का भुगतान कर दिया। जब दंपति जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि उक्त भूमि वहां है ही नहीं। वहां मौजूद खेत के मालिकों ने उन्हें अभिलेख दिखाए।
विज्ञापन
28 फरवरी को मिथलेश ने मैनू, हरिकृष्ण और मंजू के विरुद्ध फर्जीवाड़े की रिपोर्ट अतरौली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की और संबंधित लेखपाल से पूरी रिपोर्ट मांगी। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट से पता चला कि जो जमीन (खसरा और गाटा संख्या के आधार पर) बैनामा की गई है, उस पर गोमती नदी बहती है। कुछ भूमि गोमती से सटी है और उसे भी बेचा नहीं जा सकता। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरिकृष्ण श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।