फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 20 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 20 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
फांसी - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में साढ़ू के घर आए युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं, पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम उदरा नेवलिया निवासी राज कुमार (40) देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा गांव निवासी अपने साढ़ू राम औतार के घर 17 अप्रैल को उसकी पुत्री के शादी समारोह में शामिल होने आया था।

विज्ञापन


मंगलवार को बारात विदा होने के उपरांत वह साइकिल से अपना समान लेकर घर जाने के लिए निकल गया था। बुधवार की सुबह उसका शव आशा गांव के बाहर आम के पेड़ से उसकी शर्ट से लटकता मिला। उसी के पास साइकिल और बैग पड़ा था। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भतीजे जितेंद्र ने हत्या कर शव फांसी लटकाने की आशंका व्यक्त की है। बताया कि उसके चाचा की एक पुत्री है। वह तीन भाई थे। इस संबंध में देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम कुशवाहा ने बताया कि घटना के विषय में जानकारी हुई कि वह विदाई होने के बाद घर चला गया था। रात में करीब 11:30 बजे उसे गांव में देखा गया। उन्होंने बताया कि उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed