फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man murder in kachauna, face burn

कछौना में युवक की हत्या, चेहरा जलाया

Tue, 31 Oct 2017 11:01 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 31 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
young man murder in kachauna, face burn
मुकेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

गडखरी निवासी युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फे ंक दिया। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया। मंगलवार सुबह तालाब की तरफ गए ग्रामीणों शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पिता ने बेटे के गलत चाल चलन के कारण गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 ग्राम पंचायत आट-साट के मजरा गडखरी निवासी रामसहाय के दो बेटों में मुकेश (30) बड़ा था। परिवार में पिता के अलावा दादी गंगा, एक बहन व भाई शिशुपाल हैं। मुकेश अविवाहित था। वह शराब का आदी था और चाल चलन भी सही नहीं था। इसी बात को लेकर अक्सर पिता से विवाद होता था। लगभग एक साल पहले अधिक विवाद होने पर पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके कारण उसने खेत में झोपड़ी डाल ली थी। दादी से उसकी अच्छी बनती थी। दादी के बुलाने पर उसने फिर से घर आना जाना चालू कर दिया था। पिता से झगड़े के बाद करीब एक साल के अंतराल में कई बार वह कानपुर रिक्शा भी चलाने गया था। अक्सर वह कानपुर जाने के  बारे में परिजनों को जानकारी नहीं देता था। करीब एक माह से वह गांव में ही था। पिता रामसहाय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह धान काटने के लिए हंसिया लेकर घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। बताया कि रविवार को वह खेत गया तो एक लाइन धान की कटी मिली और हंसिया पड़ा मिला था। इस पर यह सोचा की शायद वह कानपुर चला गया है। इसके कारण उसकी खोजबीन नहीं की। मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के पूरब तालाब की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शव देखा। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामसहाय भी घटनास्थल पर पहुंचा था। शव के ऊपर जैकेट पड़ा था जबकि पैंट घुटनों के नीचे तक खिसकी थी। ज्वलनशील पदार्थ से चेहरे को जलाया गया था। क पड़ों व हुलिया के आधार पर रामसहाय ने मृतक की पहचान बेटे मुकेश के तौर पर की। सूचना पर सीओ अभिनव यादव, एसओ जितेंद्र मोहन सरोज पहुंचे। घटना स्थल की पड़ताल के दौरान करीब सौ मीटर की दूरी पर गड्डे में मृतक की खून से सनी चादर और चप्पलेें मिलीं। फोरेंसिक टीम के सदस्य मुकेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रत किए। सीओ ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने गांव के ही अज्ञात युवकों पर बेटे को शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed