{"_id":"59f0d3964f1c1bc1678b7676","slug":"young-man-died-murder-blaim","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत, हत्या की आशंका
हरदाेई
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्सापुरवा चौराहे के निकट खाई में मंगलवार शाम उन्नाव निवासी युवक मृत मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के कारण रिश्तेदार पर जहर देकर युवक को मारने का आरोप लगाया है। क ोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ थाना अंतर्गत हसनपुर सगोरा निवासी मेवालाल के चार बेटों में उदय नारायण (21) तीसरे नंबर का था। मंगलवार शाम मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बक्सापुरवा चौराहा के निकट ग्रामीणों ने उसका शव खाई में पड़ा देखा। उसके पास से मिले आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। देर रात भाई गोकरन गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि उदय नारायण हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था। दीपावली का त्योहार मनाने 18 अक्तूबर को घर आया था। 20 अक्तूबर को सांडी थाना क्षेत्र के टटियन गांव निवासी दूर के रिश्तेदार के यहां से उसके पास फोन आया था। रिश्तेदार की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग था। वह वहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक के भाई ने बताया कि अक्सर युवती का फोन भाई के पास आता था। ये बात प्रेमिका के परिजनों को पसंद नहीं थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत क ा कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन