फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died in accident, sister in law injured

हादसे में युवक की मौत, बहनोई घायल

Tue, 05 Feb 2019 12:04 AM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 05 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
young man died in accident, sister in law injured
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

मझिला थाना क्षेत्र में पारा-सल्लिया मार्ग पर रविवार देर रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।  

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगौछा निवासी श्रीप्रकाश (24) पुत्र प्रमोद कुमार रविवार को मझिला थाना क्षेत्र के फुलहिया गांव में बहन श्वेता के घर बाइक से आया था। जहां से देर शाम बाइक से बहनोई के बड़े भाई अवधेश (35) के साथ सल्लिया बाजार गया था। रास्ते में मझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारा-सल्लिया मार्ग पर नई बस्ती के निकट वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा श्रीप्रकाश हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहागीरों ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर डाक्टर ने श्रीप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पिता प्रमोद ने बताया श्रीप्रकाश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी गीता बदहवास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed