फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man commited suicide due to byke seize

बाइक सीज कर पकड़े जाने से आहत युवक ने दी जान

Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
hardoi
hardoi Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
young man commited  suicide due to byke seize
मृतक के गमगीन परिजन। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खन्ना खेड़ा में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार दूसरे की बिना नंबर की नई बाइक चलाने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और बाइक सीज कर दी। इससे आहत होकर उसने जान दी है। पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खन्ना खेड़ा निवासी विमलेश (30) पुत्र बालकराम का शव मंगलवार सुबह गांव में नहर के किनारे पेड़ से लटकता मिला। मृतक के पिता ने बताया कि विमलेश शनिवार रात करीब दस बजे गांव के ही सुखपाल की नई बाइक लेकर कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती रिश्तेदार को देखने गया था। वापस आते समय एक ढाबे के पास से पुलिस की टीम ने विमलेश को बिना नंबर की बाइक चलाने पर गिरफ्तार कर लिया और उसको हवालात में बंद कर दिया। बाइक भी सीज कर दी। दूसरे दिन उसको कोतवाली से छुड़ाया था। उन्होंने बताया कि विमलेश बाइक के सीज होने के साथ ही पुलिस के बर्ताव से आहत था। इसी के कारण उसने जान दे दी। वहीं इंस्पेक्टर जेएम सरोज ने बताया कि युवक दूसरे की बाइक लेकर एक दुकान पर शराब खरीदते पकड़ा गया था। जिस पर बाइक के कागज न होने पर उसे सीज कर दिया गया था। दूसरे की बाइक सीज होने से घर पर डांट पड़ी होगी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रताड़ना जैसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed