{"_id":"5cbe044fbdec2214204764bd","slug":"womens-do-protest-due-to-company-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर कंपनी संचालक फरार, महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुपये लेकर कंपनी संचालक फरार, महिलाओं का हंगामा
Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
hardoi
hardoi
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवेगंज में संचालित कंपनी पर रुपये लेकर भागने का आरोप लगाकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
रेलवेगंज में एक प्राइवेट कंपनी का कार्यालय संचालित था। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित करने और प्रत्येक समूह को 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसके एवज में प्रत्येक महिला से 985 रुपये बीमा करने के नाम पर लिए गए। जिले में लगभग 700 महिलाओं ने बीमा कराया था। गत बुधवार को कंपनी के कार्यालय में गईं महिलाओं ने 30 हजार रुपये खाते में न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई तो उन्हें सोमवार को बुलाया गया था। सोमवार को मौके पर पहुंची शब्बो, यामीन, जहाना आदि को कार्यालय में ताला लटकता मिला और बोर्ड भी गायब था। इस पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पता चला कि कंपनी संचालक सामान लेकर शनिवार को ही कहीं चला गया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन