फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman Was burnt alive

जिंदा जलाई गई थी लूमामऊ मोड़ पर मिली महिला

Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman Was burnt alive
demo

विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र में लूमामऊ मोड़ पर सड़क किनारे मिली महिला को जिंदा लगाया गया था। प्राइवेट पार्ट अंदर तक पूरी तरह जलने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। जलने से महिला का पेट भी फट गया था। मौके पर मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट महिला से कुछ देर पहले आसपास ही हैवानियन होने का इशारा कर रहे हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई

है और न ही पुलिस हत्यारों के बारे में कोई सुराग लगा पाई है।
बेनीगंज-संडीला रोड स्थित लूमामऊ मोड़ पर शुक्रवार अज्ञात महिला की नगभन अधजली लाश मिली थी। महिला को पेट्रोल या केमिकल डालकर जलाया गया था। पूरी तरह जल चुकी महिला के शरीर पर पैरों के नीचे केवल जला हुआ लाल लहंगा और ऊपर हिस्से में जला ब्लाउज था। मुंह, पेट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक बुरी तरह जल गए थे।
विज्ञापन


उसके गले में जूट की जली रस्सी भी बंधी थी। पुलिस महिला की हत्या कर लूमामऊ मोड़ पर शव जलाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही थी। 72 घंटे बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला को जिंदा जलाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार महिला की मौत जिंदा जलाने से हुई है। बुरी तरह जलने से पेट तक फट गया था। प्राइवेट पार्ट जलने से बलात्कार की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed