फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman killed in mysterious circumstances in pihani

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Tue, 07 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Tue, 07 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in mysterious circumstances in pihani
dead body
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत पर काम करते समय महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जहर खाने से मौत की आशंका जताई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूर नगर निवासी जितेंद्र की शादी छह साल पहले टड़ियावां के थवरवा गांव निवासी श्रीराम की बेटी अनीता (25) के साथ हुई थी। उसके दो बेटे हैं। जितेंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर अनीता उसके साथ खेत पर आलू खोद रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान अनीता को अचानक झटके आने लगे। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने अनीता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed