फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wife gives suicide threat, husband suicide

पत्नी ने दी आत्महत्या की धमकी, पति फंदे पर झूला

Mon, 25 Sep 2017 11:52 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 25 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
wife gives suicide threat, husband suicide
बिलखती गोविंद की मां उर्मिला। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा मोहल्ले में मामूली बात पर पत्नी से झगड़कर पत्नी ने फंदे पर लटकर जान दी। थोड़ी देर पहले पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवन निवासी पुतान सिंह का एक मकान शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंदीपुरवा में है। यहां उनकी पत्नी उर्मिला, पुत्र गोविंद (22)और उसकी पत्नी पूजा रहती थीं। पुतान सिंह दिन में यहीं रहता था। अक्सर शाम को गांव चला जाता था। रविवार को पुतान सिंह की पत्नी उर्मिला बेटी रोशनी के पास दिल्ली चली गई थी। पुतान सिंह अपने गांव बरवन में थे। घर में गोविंद और उसकी पत्नी पूजा के अलावा किरायेदार थे। किरायेदारों की मानें तो रात में गोविंद और पूजा के बीच किसी बात पर तकरार हुई। इसके बाद पूजा ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाने की धमकी देने लगी। इस पर गोविंद दौड़ते हुए कमरे के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। घटना का पता तब चला जब कमरे से काफी देर तक कोई आहट नहीं मिली। पूजा ने किरायेदारों को बुलाया और दरवाजा खोलने में मदद करने को कहा। किरायेदारों ने दरवाजा तोड़ा तो गोविंद का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी किरायेदारों ने गोविंद के पिता पुतान सिंह को दी। रात में ही पुतान सिंह घर पहुंच गए। घटना की जानकारी परिजनों ने सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंद और पूजा का विवाह बीती 17 अप्रैल को हुआ था। पूजा का मायका हरपालपुर थाना क्षेत्र के जिलगांव में है।   
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed