{"_id":"5a3feaa24f1c1ba12d8ba88a","slug":"warranty-absconding-from-police-custody-while-going-to-the-muscle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर जाते समय पुलिस अभिरक्षा से वारंटी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर जाते समय पुलिस अभिरक्षा से वारंटी फरार
अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय में शनिवार को पेशी पर ले जाया जा रहा चोरी का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आला अफसरों को आरोपी के फरार होने की जानकारी तब मिली जब पेशी पर आरोपी के साथ भेजे गए पुलिस कर्मी भी रविवार तक वापस नहीं आए। लापरवाही बरतने पर एसपी ने संबंधित एचसीपी को निलंबित कर दिया गया है और होमगार्ड के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समौधा के मजरा खेरवा निवासी शमशुद्दीन उर्फ लंगड़ा उर्फ भूरा के विरुद्ध जीआरपी की कछौना चौकी में ट्रेनों में चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज थी। इस मामले में वह जमानत पर चल रहा था। बावजूद इसके न्यायालय में पेशी पर नहीं जा रहा था। इसके कारण उसके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी कर दिया था। शुक्रवार रात कछौना कोतवाली पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को कोतवाली के एचसीपी रामशंकर मिश्रा और होमगार्ड राजबहादुर सिंह के साथ उसे सियालदाह एक्सप्रेस से हरदोई न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया था।
रास्ते में करना स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर शमशुद्दीन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद इसकी जानकारी साथ गए पुलिस कर्मियों ने किसी को नहीं दी। रविवार दोपहर तक भी जब दोनों पुलिस कर्मी वापस कोतवाली नहीं पहुंचे तो पूरे मामले की पड़ताल शुरू हुई। इसी बीच रामशंकर मिश्रा से प्रभारी निरीक्षक का संपर्क होने पर पता चला कि शमशुद्दीन पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। रविवार शाम सात बजे तक भी दोनों पुलिस कर्मी वापस कोतवाली कछौना नहीं पहुंचे थे। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि एचसीपी रामशंकर मिश्रा को निलंबित किया गया है और होमगार्ड के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।