{"_id":"587678554f1c1b7c58ba8c2a","slug":"villagers-two-vehicle-thieves-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दो वाहन चोरों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने दो वाहन चोरों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
theif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार कोतवाली के सवायजपुर के पास सिलवारी ग्राम में बोलेरो चोरी करने आए दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दो चोर सूमो छोड़कर भाग गए। सवायजपुर के पड़ोसी गांव सिलवारी के मुख्य मार्ग पर कन्हैया बख्श सिंह का मकान है। मंगलवार रात उनकी बोलोरो घर के बाहर खड़ी थी।
देर रात बोलेरो का ताला टूटने की आवाज सुनकर कन्हैया बख्श सिंह जाग गए। उन्होंने शोर मचाना दिया तो चोर सवायजपुर की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि चोर सूमो से आए थे। उधर, सवाजयपुर कस्बा निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा की बोलेरो का ताला चोरों ने तोड़ दिया। कुछ ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो चोरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि दो चोर सूमो छोड़कर भाग निकले। कोतवाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दो चोर पकड़े हैं। उनके पास मिली सूमो का नंबर गुजरात का है। दोनो चोरो को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। शेष अन्य दो चोरों की तलाश की जा रही है।